सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh:पिपरी में धर्मांतरण करा रहे आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा



जन्मदिन की पार्टी की आड़ में हो रहा था धर्मांतरण

आजमगढ़। जिले में धर्मांतरण का कार्य रूकने का नाम नहीं ले रहा है। हिंदुओं को एकत्रित कर पूरी तैयारी के साथ जाल में फंसा कर व पैसे का लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। शनिवार को जिले में धर्मांतरण का बड़ा रैकेट पकड़ा गया है। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन धर्मांतरण करा रहे आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।    पिपरी गांव की इंद्रकला ने अपने बेटे के जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें आसपास के गांवों के लोग भी आमंत्रित थे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचित किया कि एक धर्म विशेष के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही कुछ लोग वहां से खिसक लिए, लेकिन तलाशी के दौरान कुछ धार्मिक पुस्तकें बरामद हुईं। आयोजक सहित कई महिलाओं को पुलिस हिरासत में लेकर थाने आई और पूछताछ शुरू कर दिया। थाना प्रभारी कमलकांत वर्मा ने बताया कि कुछ धार्मिक पुस्तकें आदि बरामद हुई हैं जिसके आधार पर कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले से जुड़े वास्तविक लोगों का नाम प्रकाश में आते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं