सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बदमाशों ने मारपीट के बाद गमछे से गला दबाकर क्षेत्र पंचायत सदस्य को फेंका नहर में

दुकान बंद कर घर लौटते समय उदैना नहर के पास बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

एक राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिवार के लोग, सदर में कराया भर्ती, गंभीर

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने मारपीट कर मरा समझ नहर में फेंक दिया। उधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य को नहर में पड़ा देखा तो परिवार के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने सदर के लिए रेफर कर दिया। जहां क्षेत्र पंचायत सदस्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार चगौना निवासी बाइक मैकेनिक और क्षेत्र के सिपाह गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज कनौजिया पुत्र महावीर कनौजिया 30 शुक्रवार की रात नौ बजे के करीब दुकान बंद करके पकड़ी बाजार से उदैना के रास्ते बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान एक अंजान व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगा, नीरज ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और जैसे ही बाइक उदैना नहर के पास पहुंची कि तभी नहर के बगल से चार अज्ञात लोग लोहे की राड और लाठी-डंडे लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपर जान लेवा हमला कर दिए। दबंग क्षेत्र पंचायत सदस्य को जान से मारने की नीयत से हमला किए थे और मरा समझकर क्षेत्र पंचायत सदस्य को उसका गला गमछे से दबाकर नहर में फेंक दिए और बाइक को नहर की पुलिया पर ही छोड़कर फरार हो गए। रात करीब 12:00 बजे किसी राहगीर ने जब बाइक को पुलिया पर गिरा पड़ा देखा तो उसे शंका हुई, वह वहीं रुक कर अगल-बगल देखा तो सुखी नहर में बेहोशी की हालत में क्षेत्र पंचायत सदस्य पड़ा था। जिसकी उसने पहचान की और उसके परिवार के लोगों को सूचना दी, इसके बाद दर्जनों की संख्या में परिवार के लोग वहां पहुंचे और घायला नीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले गए।जहां डाक्टरों उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य के पिता महावीर ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ अहरौला थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं