सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: बदमाशों के हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान सातवें दिन मौत

चार दिन पूर्व होश आने पर पुलिस ने लिया था बयान
हमलावरों पर कार्रवाई न होने से परिजनों में रोष
युवक की मौत से प‌रिजनों में कोहराम

आजमगढ़। एक सप्ताह पूर्व अहरौला थाना के करनपुर गांव निवासी युवक को शाहपुर के पास बदमाशों ने मारपीटकर घायल कर दिया था। घायल युवक का अस्पताल में उपचार के दौरान गुरूवार की शाम को निधन हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि चार दिन पूर्व पुलिस ने गौरव से होश आने पर बयान लिया था। लेकिन अभी भी बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। 

बताते चलें कि बीते 15 जुलाई की रात साढ़े आठ बजे शाहपुर से साईकिल से घर जाते समय पीछा कर रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने गौरव पर पीछे से हाकी व राड से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से गौरव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरूवार की शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले गौरव को कुछ होश आया था, तो पुलिस ने बयान दर्ज किया। लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी खुलेआम घूम रहे थे। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार के भरण-पोषण के लिए एक दुकान पर नौकरी करता था। गौवर की मौत से परिजनों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। थानाध्यक्ष अहरौला राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, पहले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, बयान के बाद मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई कि जा रहीं है।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं