सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: शादी की सालगिरह के जश्न के दौरान हादसे में घायल एक और युवक की मौत

तहबरपुर थाना क्षेत्र के इसरापार खास में दुर्घटना स्थल की फाइल फोटो।

बीते 20 जून को हुई घटना में तीन की पहले ही हो चुकी है मौत

कई घायलों का अब भी चल रहा है अस्पताल में उपचार

आजमगढ़। तहबरपुर के इसरपार गांव में 20 जून की रात शादी की सालगिरह पार्टी के दौरान अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया था। हादसे में तीन की मौत हो गई थी तो वहीं चार अन्य घायल हो गए थे। ‌चार घायलों में एक और युवक ने रविवार की शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताते चलें कि तहबरपुर थाना इलाके के इसरपार खास गांव निवासी रामसमुझ (55) पुत्र पलटन के घर 20 जून की रात पुत्र पिंटू के शादी की सालगिरह में गांव के लोगों के साथ जश्न मना रहे थे। इस दौरान घर के बाहर खड़े लोगों को अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। इस हादसे में रामसमुझ के अलावा हरिराम (55) पुत्र मिट्ठन, अंगद (22) पुत्र हरिराम, अर्जुन (18) पुत्र शंकर, वंदना (15) पुत्री अच्छेलाल, चांदनी (16) व भूमि 8 पुत्री संजय घायल हो गए थे। घटना से गांव में कोहराम मच गया था। आनन-फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हरिराम, अंगद और रामसमुझ को मृत घोषित कर दिया। वहीं अर्जुन, वंदना और भूमि को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। बाद में अर्जुन की हालत गंभीर होने के कारण प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार देर शाम साढ़े आठ बजे उसने भी दम तोड़ दिया। अर्जुन के छह भाई और एक बहन बताए गए हैं। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं