सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बारिश के चलते अनियंत्रित स्कूली वैन गिरी खेत में

बाल-बाल बचे बच्चे, ग्रामीणों ने बाहर निकाला

आजमगढ़। सिधारी थाना अंतर्गत बेलागर गांव के पास गुरुवार की सुबह स्कूल वैन स्लिप होकर खेत में जा गिरी। संयोग वैन में सवार सभी बच्चे बाल-बाल बच गए, किसी को कोई चोट नहीं आई। इस बीच वहां मौजुद ग्रामीणों ने सभी बच्चों को बाहर निकाला। 

सिधारी थाना क्षेत्र के जमालपुर स्थित एक निजी विद्यालय की स्कूल वैन गुरुवार की सुबह करीब 7.30 बजे बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। स्कूल वैन में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे सवार थे। स्कूल वैन बेलागर गांव से गुजरते समय तीव्र मोड़ पर वाहन मोड़ते समय फिसलन की वजह से सड़क किनारे खाई में पलट गया। पलटे वाहन में फंसे बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। घटना की जानकारी पाकर उन बच्चों के अभिभावक भी बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे, जिनके बच्चे वाहन में सवार होकर स्कूल के लिए रवाना हुए थे। बच्चों को सकुशल देख अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली। इसके बाद लोग अपने-अपने बच्चों को लेकर घर लौट गए।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं