सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: नरसिंहपुर में लूट का पुलिस ने किया खुलासा, छह गिरफ्तार



लूटेरों के पास से पुलिस ने बरामद किया 1.15 लाख

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के पास से सोमवार की दोपहर बाइक सवार से 1.60 लाख रुपये की लूट का बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने छह लूटरों को हाईवे पर पश्चिम पटरी पर कंजहित मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए छह लूटेरों के पास से पुलिस ने एक लाख 15 हजार रुपये, बोलेरो के सा‌थ ही एक चाकू भी बरामद किया। बताते चलें कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के पास से तरवां थाना के मुरारपुर गांव निवासी राजकुमार सिंह से सोमवार की दोपहर बोलेरो सवार बदमाश 1.60 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। इस क्रम में पुलिस को बुधवार को सफलता मिली। पुलिस ने छह बदमाशों को कजहिंत मोड के पास से लगभग साढ़े ग्यारह बजे गिरफ्तार कर लिया। देवगांव कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय बताया कि राजकुमार सिंह पुत्र विनोद सिंह ने तहरीर में बताया था कि बृजभान नामक व्यक्ति द्वारा अपने पास से पैसा देकर बांटने के लिए कहा तथा एक लाख पर एक हजार कमीशन देने की बात कही गई। 25 जुलाई को नरसिंहपुर मोड पर पैसा के लेनदेन के लिए बुलाकर एक लाख 15 हजार लेकर फरार हो गए। पी‌ड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कंजहित मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में देवगांव कोतवाली के कुड़ेभारी निवासी कपिल देव यादव पुत्र वीरेंद्र याद, कंजहित निवासी प्रदीप राम उर्फ दीपू पुत्र रामाशंकर, गंभीरपुर थाना के उबारपुर निवासी पवन राय पुत्र स्व. जयप्रकाश राय, देवगांव कोतवाली के संतोष उर्फ शोले पुत्र शिवपूजन, कंज‌हित निवासी अतुल कुमार पुत्र धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया। इनके पास से बोलेरो सहित अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने सभी का चालन कर जेल भेज दिया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं