सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Azamgarh: पूर्व सीएम की पौत्रबधु रोशनी यादव निवाड़ी से लड़ेंगी जिपं अध्यक्ष का चुनाव


 

आजमगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं पूर्व राज्यपाल मध्य प्रदेश स्व. रामनरेश यादव की पौत्रबधु इंजीनियर रोशनी यादव मध्यप्रदेश के निवाड़ी जनपद से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगी। शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य का प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद उन्होंने पार्टी के समर्थन से चुनाव लड़ने की बात कही है। फूलपुर तहसील क्षेत्र के आंधीपुर गांव निवासी स्व. रामनरेश यादव 1977 में उत्तर प्रदेश के मख्यमंत्री बने थे। इसके बाद कांग्रेस के शासन काल में 2011 मध्यप्रदेश का राज्यपाल बने। स्व. यादव के बड़े बेटे कमलेश यादव की पुत्रवधू इंजीनियर रोशनी यादव मध्य प्रदेश के निवाड़ी जनपद के वार्ड नंबर-6 से भाजपा के समर्थन से जिला पंचायत का चुनाव लड़ी थी। उन्होंने सागर परिक्षेत्र में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। शुक्रवार को जिलानिर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत का प्रमाण-पत्र दिया गया। जीत का प्रमाणपत्र लेने के बाद रोशनी यादव ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से जिला पंचायत अध्यक्ष के पद का चुनाव भी लड़ेंगी। इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष से आश्वासन भी मिला है। कहा कि बाबूजी के सपनों को साकार करने का हर संभव प्रयास करूंगी। पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े बेटे एवं रोशनी के ससुर कमलेश यादव ने कहा कि रोशनी की प्रतिभा को देखते हुए पूरा भरोसा है कि वह जीत दर्ज करेंगी।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं