सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अनियंत्रित प्राइवेट बस ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

एक अन्य घायल की हालत गंभीर, डाक्टरों ने हायर सेंटर किया रेफर

शहर कोतवाली के उकरौड़ा बाजार में दोपहर साढ़े तीन बजे हुई घटना

आजमगढ़। शहर कोतवाली के उकरौड़ा बाजार में रविवार की दोपहर साढ़े तीन बजे एक अनियंत्रित निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीररूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 शहर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी 26 वर्षी विष्णु सोनकर पुत्र प्रेम सोनकर बाबा धाम का प्रसाद लेकर अपने मौसी के घर मऊ जिले के मधुबन जाना था। रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे वह अपने चचेरे भाई 25 वर्षीय अनुज पुत्र विनोद सोनकर और मित्र 25 वर्षीय राजू निगम पुत्र दशरथ सोनकर के साथ बाइक से मौसी के घर के लिए निकला। तीनों एक ही बाइक से जा रहे थे। अभी वे शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा बाजार के पास पहुंचे थे कि सामने से आई अनियंत्रित निजी सवारी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिर गए। बस की गति इतनी तेज थी कि वह तीनों को रौदते हुए आगे बढ़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल राजू को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस द्वारा दोनों मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतकों के घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक विष्णु के तीन भाई और एक बहन तथा अनुज के तीन भाई व दो बहन बताए गए हैं। पुलिस ने बस को पकड़ लिया है। विष्णु और अनुज दोनों ही फल तथा सब्जी का कारोबार कर परिवार का भरण पोषण करते थे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं