सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: इनरव्हील क्लब शपथ ग्रहण समारोहः मंजू अग्रवाल बनी अध्यक्ष, अमितलता सिंह सचिव

दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न पद और गोपनियता की शपथ

छह साल की बच्ची के पूरे वर्ष की पढ़ाई का उठाई जिम्मेदारी

कार्यक्रम में क्लब की कार्ययोजना पर भी की गई चर्चा

आजमगढ़। समाजसेवी संस्था समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब आजमगढ़ की नवीन कार्यकारिणी सत्र 2022-2023 का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को नगर के एक होटल के सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान क्लब ने एक छह साल की बच्ची के एक वर्ष की पढ़ाई का जिम्मा उठाया। वहीं क्लब के आगे की कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की गई। 

कार्यक्रम की शुरुआत इनरव्हील प्रार्थना और श्री गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, सेक्रेटरी अमितलता सिंह, ट्रेजिडार वंदना सिंह, आईएसओ प्रिया अग्रवाल और एडिटर रुचि अग्रवाल को पदभार ग्रहण कराया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्षप मंजू अग्रवाल को निवर्तमान अध्यक्ष लाजो अग्रवाल ने कालर पहना कर औपचारिकता पूरी की। इसके बाद सभी के प्रति आभार जताते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने कहा कि मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है उस पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करूंगी। अध्यक्ष श्रीमती मंजू अग्रवाल ने कहा कि इनरव्हील क्लब सेवा के अंतर्राष्ट्रीय गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्था है जो कि सदस्यों के आपसी सहयोग से सामाजिकता के शिखर मुकाम पर पहुंची है। इनरव्हील क्लब सदैव शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ निराश और पीड़ित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान देती रही है। आगे भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों में शत-प्रतिशत योगदान देती रहेगी। सचिव अमितलता सिंह ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य समाजसेवा है। इसके अलावा गरीब और असहाय बच्चों की सेवा स्वरूप होनहार बच्चों को शिक्षा में आने वाली हरेक कमी को दूर किया जाएगा। जिसमें उनकी फीस व शिक्षण सामग्री की व्यवस्था भी इनरव्हील क्लब द्वारा की जाएगी। इनरव्हील क्लब के पूर्व सचिव ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। जिसके बाद  के  निर्वाचित टीम का पदभार समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर डा. अलका सिंह, संतोष जालान, अर्चना जालान, रितु अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, रीता खेतान, अनीता खंडेलिया सहित इनरव्हील क्लब की सभी सदस्य मौजूद रही। 


 

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं