सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: एटीएम कार्ड लिया नहीं और खाते से निकल गया दो लाख


पीड़ित बोला, एटीएम के लिए कभी नहीं किया आवेदन

तीन साल बाद वह लौटा है विदेश से

बैंक कुछ भी सुनने को नहीं है तैयार

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के खाते से बिना एटीएम के ही दो लाख पांच हजार रुपये निकाल लिए गए। जानकारी होने पर उक्त व्यक्ति बेहोश होकर गिर गया। बाद में पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के पूना पोखर गांव निवासी मनोज कुमार का ठठेरी बाजार स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया में खाता है। शादी में कुछ उधार हो गया था, जिसकी अदायगी के लिए मनोज बुधवार को बैंक पहुंचा और 50 हजार रुपये निकालने के लिए पर्ची भरी, तो बताया गया कि खाते में मात्र तीन हजार है। बैंक मैनेजर के पास पहुंचे तो बताया कि कई बार एटीएम कार्ड के जरिए दो लाख पांच हजार निकाले गए हैं। इतना सुनते ही मनोज बेहोश होकर गिर गया। बैंक के लोगों ने किसी तरह उसे होश में लाया। पीड़ित मनोज ने बताया कि मैंने एटीएम कार्ड के लिए कभी आवेदन ही नहीं किया और तीन साल विदेश में था, लेकिन उसके तर्क को कोई सुनने वाला नहीं था। मनोज ने बैंक प्रबंधक विनय भारती, साइबर सेल थाना प्रभारी व सरायमीर थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। प्रबंधक व एसओ सरायमीर ने बताया कि जांच की जा रही है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं