सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: अतरौलिया में चोरों का आतंक, घर सहित विद्यालय में बोला धावा

घर मेँ घुसे चोर 60 हजार नकदी सहित तीन लाख के सामान लेकर फरार

पचरी के एक इंटर कालेज में हजारों के सामान पर किया हाथ साफ

आजमगढ़। अतरौलिया क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक है। आए दिन कहीं ने कहीं चोरी की घटनाओं को चोर बड़े आराम से अंजाम देकर फरार हो जा रहे है। वहीं पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। बीती रात नगर पंचायत अतरौलिया के वार्ड नंबर 11 मुस्लिम बस्ती में चोर एक व्यक्ति के घर से 60 हजार नगदी सहित लाखों के सामान लेकर फरार हो गए। इसी क्रम में चोरी पचरी गांव स्थित आनंद स्मारक बालिका इंटर कॉलेज में भी चोरों ने धावा बोला और हजारों का सामान लेकर फरार हो गए।

 जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अतरौलिया के वार्ड नंबर 11 मुस्लिम बस्ती निवासी अहमद अली उर्फ मद्दी पुत्र दीन मोहम्मद के घर में बीती रात चोर घुस गए। इस दौरान चोर लगभग 60 हजार नगदी सहित तीन लाख के सामान लेकर फरार हो गए। परिवार की महिला रोशन जहां ने बताया कि बीती रात को हम लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए। लाइट नहीं थी, इसकी वजह से कुछ लोग छत पर सो गए। जबकि कुछ लोग नीचे कमरे में सो गए और दरवाजा खुला था। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे बेटी उठी और कमरे में गई तो देखी दोनों बक्से खुले हैं और सारा सामान बिखरा पड़ा है। बेटी के शोर मचाने पर परिवार के लोग नीचे और प‌ुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। एसआई यशवंत सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अगल-बगल लगे सीसीटीवी के फुटेज को देखा जा रहा है। इसी क्रम में पचरी स्थित आनंद स्मारक बालिका इंटर कालेज में चोर कार्यालय का दरवाजा तोड़कर सीसीटीवी सेट, इनवर्टर, इंडक्शन चूल्हा, पीतल की सरस्वती जी की मूर्ति आदि लेकर फरार हो गए। लिपिक पद पर कार्यरत देवमणि पांडे ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोर बाउंड्री फादकर विद्यालय के परिसर में आए कल विद्यालय का चौकीदार रात्रि मे कुछ जरूरी काम पर घर गया था। चोरों ने विद्यालय के कार्यालय का दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर रखे सामान उठा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 35000 है। सुबह नौ बजे विद्यालय पहुंचे तो कार्यालय का दरवाजा टूटा देख पुलिस को जानकारी दी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं