सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: महावीर घाट पर लगी आप की पांचवीं तिरंगा शाखा

घाट सहित नदी में जलकुंभी को किया साफ

आजमगढ़। आम आदमी पार्टी के तिरंगा शाखा के अंतर्गत रविवार को पांचवी शाखा  सिधारी पुराना पुल के पास स्थित महावीर मंदिर घाट पर लगी। कार्यकर्ताओं ने घाट सहित नदी की सफाई की।

 आम आदमी पार्टी पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के इस वृहद व व्यापक तिरंगा शाखा के इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल व प्रदेश प्रभारी श्री संजय सिंह जी की प्रेरणा से जनहित में प्रारंभ किया गया और आज यह पांचवी  तिरंगा शाखा है प्रत्येक रविवार को यह कार्यक्रम अनवरत रूप से जिले में विभिन्न स्थानों नदी पार्क सरोवरों आदि स्थानों पर चलता रहेगा। साफ सफाई के पश्चात नेताजी सुभाष चंद्र बोस  को याद करते हुये भारत को अंग्रेजी दासता से मुक्ति के संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान बारे में व्यापक चर्चा की गई और उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुये अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का संकल्प लिया गया आखिर में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्य सचिव पूर्वांचल प्रांत आप राजन सिंह, सुनील कुमार यादव, उपाध्यक्ष रामरूप यादव, महासचिव डा.अनुराग यादव, सचिव आरिफ खान, राजेश सिंह, रमेश मौर्या, विक्की सोनकर, उमेश यादव, मुकेश राजभर, बाबूराम यादव आदि मौजूद थे।

 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं