सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

Azamgarh: एसपी ने खोली मुख्तार और कुंटू सिंह के चार गुर्गों सहित नौ ‌की हिस्ट्रीशीट

आगे कुछ और अपराधियों की खुल सकती है हिस्ट्रीशीट

आजमगढ़। माफिया और अपराधियों के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर शुक्रवार को माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के दो, माफिया ध्रुव कुमार सिंह कुंटू गैंग के दो तथा गोकशी सहित अन्य अपराधों को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी। आगे भी कुछ बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी में पुलिस जुटी है। इन बदमाशों के निगरानी का निर्देश दिया गया है।

  पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा शुक्रवार को थाना प्रभारी जीयनपुर की आख्या के आधार पर प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव कमार सिंह कुंटू गैंग के 02 अपराधियों हिस्ट्रीशीट खोली गयी। जिन अपाधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है उनमें अभियुक्त सूफियान पुत्र जुम्मन समुन्द्रपुर थाना जीयनपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ जीयनपुर में 02 मुकदमें पंजीकृत है। वहीं मोहसीन उर्फ टीपू पुत्र आलमगीर अतरकच्छा, थाना जीयनपुर का रहने वाला है। उसके विरूद्ध जीयनपुर में 04 मुकदमें पंजीकृत है। उसके खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जा चुकी है। इसी तरह एसपी ने प्रभारी निरीक्षक बरदह की आख्या पर प्रदेश स्तर पर चिहिंत माफिया मुख्तार अंसारी गैंग सहयोगी साहजमा उर्फ नैय्यर गैंग के सक्रिय 02 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी। इसमें मॉज खां पुत्र खलीकुज्जमा मुहम्मदपुर फेटी थाना बरदह, का रहने वाला है। उसके खिलाफ थाना जीयनपुर पर कुल 04 मुकदमें पंजीकृत है, पूर्व में गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जा चुकी है। वहीं फखल जमां खा पुत्र अशरफ जमा खां मुहम्मदपुर फेटी, थाना बरदह का रहने वाला है। उसके खिलाफ जीयनपुर में 03 मुकदमें पंजीकृत है, पूर्व में गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जा चुकी है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी बिलरियागंज, थाना प्रभारी गम्भीरपुर की आख्या के आधार 05 अन्य अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। जिन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है उनमें अबुजर उर्फ पप्पू पुत्र हसनैन उर्फ बुद्धू निवासी न्यूरानाजिर थाना फूलपुर, अजीम उर्फ खरहा पुत्र अलीम उर्फ हलीम जगदीशपुर, थाना फूलपुर दीनाराम पुत्र स्व. सतई राम पलिया सोफीगंज, थाना मेंहनगर, राजू उर्फ तौसीफ पुत्र मो. आरिफ निवासी छिछोरी, थाना बिलरियागंज तथा राम अवतार राजभर पुत्र रमेश राजभर चितारा महमूदपुर, थाना दीदारगंज का रहने वाला है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं