सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: चेकिंग में मुबारकपुर के हत्थे चढ़े दो बाइक चोर

चोरों के पास से दस हजार नगदी और असलहा बरामद

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चिवटहीं मोड़ पर शनिवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। बाइक चोरों के पास से पुलिस ने चार बाइक और नगदी बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बकरीद पर्व को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में शनिवार को मुबारकपुर थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह व क़स्बा चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह मय हमराहियों सुधीर साहनी, दिग्विजय पाल, अशोक कुशवाहा, अशोक यादव के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मोटर साइकिल से आ रहे दो संदिग्धों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान पता चला की जिस बाइक से जा रहे थे वह बाइक भी चोरी की ही है। कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्त मुहम्मद आलम पुत्र जुम्मन निवासी सलारपुर व अबुशहम पुत्र अब्दुल वली थाना मुबारकपुर ने बताया हम लोग बाइक चोरी कर बेचते हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से मोबाइल, असलहा, गोरखपुर सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चुराई गई चार बाइक के साथ 10 हज़ार रुपये बरामद किए। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं