सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Azamgarh: साइकिल से घर जा रहे युवक पर बदमाशों ने किया हमला

सिर में गंभीर आई चोटें, डाक्टरों ने सदर किया रेफर

प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

कुछ दिन पूर्व बदमाशों ने एक युवक को मारपीटकर फेंका था नहर में

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शाहपुर से जाने वाली सारैन मार्ग पर शुक्रवार की देर रात साढ़े आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। इस घटना में साइकिल सवार युवक को गंभीर चोटे आई है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेतावस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार करनपुर गांव निवासी गौरव चौबे (19) पुत्र इंद्रदेव चौबे अहरौला बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार की रात काम खत्म होने के बाद वह अपनी साइकल से घर के लिए निकला। रात लगभग साढ़े आठ बजे अभी वह शाहपुर सारैन मोड़ पर पहुंचा ही था कि उसका बाइक से पीछा कर रहे तीन बदमाशों ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। तीनों बदमाशों ने युवक की जमकर पिटाई की और वहां से फरार हो गए। इस बीच उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवक को अधमरी हालत में रास्ते में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दिए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल युवक को सीएचसी अहरौला ले गई। जहां डाक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। बदमाशों ने युवक पर जानलेवा हमला क्यों किया, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि अभी कुछ दिन पूर्व इसी तरह कुछ बदमाशों ने एक और युवक को बुरी तरह से मारपीटकर मरा समझ नहर में फेंंक दिया था। अहरौला क्षेत्र में आए दिन हो रही इस तरह की घटनाओं से लोगों में दहशत है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं