सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज

नमाज के बाद शुरु हुई कुर्बानी की रस्म

एक-दूसरे को दी बकरीद की मुबारकबाद

आजमगढ़। नगर सहित ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में रविवार को अकीदत के साथ ईद -उल-अजहा की नमाज अदा की गई। जनपद के कुल 523 स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा की, अमन और शांति के लिए दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। मस्जिदों पर सुबह से ही पुलिस का पहरा रहा।
  कुर्बानी का पर्व ईदुल अजहा (बकरीद) रविवार को शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। इस दौरान सुबह पहले अकीदतमंदों ने ईदुल अजहा (बकरीद) की नमाज अदा किया। इस दौरान खुतबा सुना और एक -दूसरे से गले मिल बकरीद की मुबारकबाद दी। बकरीद के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे। बदरका स्थित ईदगाह में नमाज के लिए सुबह सात बजे से ही लोग ईदगाह पर पहुंचना शुरु हो गई थी। नमाज अपने निर्धारित समय सात बजे से शुरु हुई। सभी बड़ी ही अकीदत के साथ नमाज अदा किया। खुतबा सुन देश और कौम की सलामती के लिए दुआ मांगी। गले मिल एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों ने जमकर गुब्बारे, खिलौनों की खरीदारी की। इसके बाद देर शाम तक कुर्बानी का दौर चलता रहा। दलालघाट मदरसा जमातुर्रशाद, सीताराम स्थित इमामबाड़ा, सिधारी ईदगाह में नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद मस्जिदों, ईदगाहों के बाहर खिलौने, गुब्बारे तथा मिठाइयां की दुकानें सजी हुईं थी, जो बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य सहित अन्य ‌अधिकारियों और नेताओं ने ने बकरीद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान शहर की हर मस्जिदों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी। उधर ग्रामीण इलाकों मुबारकपुर, निजामाबाद, सरायमीर, फूलपुर, लालगंज, बिलरियागंज, महराजगंज, अतरौलिया सहित अन्य स्थानों पर भी अकीदत के साथ लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। बकरीद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने घरों में सेवई और मिठाई खाकर पर्व मनाया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं