सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: लूट की योजना बना रहे ‌तीन बदमाश गिरफ्तार, चार फरार

बदमाशों के पास से असलहा सहित मैजिक बरामद

आजमगढ़। लूट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को रानी की सराय की पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गुरूवार को चकखैरूल्लाह गांव के पास से गिरफ्तार ‌कर लिया। जबकि चार अन्य बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से अवैध असलहा सहित एक मैजिक भी बरामद और विभिन्न धाराओं में चालान कर ‌जेल भेज दिया।

उनि अजय प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश चकखैरूल्लाह तिराहे पर लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर दो टीम बनाकर चकखैरूल्लाह तिरोहे की ओर बढ़े, तिराहे के पास बांए साइड में सुनसान जगह पर एक टाटा मैजिक खड़ी मिली। वहीं कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने सभी बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ा लिया। इस दौरान तीन बदमाश ‌पुलिस की गिरफ्त में आ गए। शेष चार व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। उनि अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में से रानी की सराय थाना के ईश्वरपुर गांव निवासी त्रिलोकी नाथ यादव पुत्र फिरतू यादव टाप टेन अपराधी है साथ ही गैंग का सरगना है। खलिलाबाद गांव निवासी सूरज कुमार पुत्र फौजदार, सैफपुर गांव निवासी यशवंत कुमार पुत्र विष्णु शामिल हैं। तलाशी के दौरान तीनों के पास से एक असलहा 315 बोर, दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर आदि बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने वहीं खड़ी मैजिक को भी जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि फरार होने वाले बदमाशों में खैरा का अनिल यादव पुत्र सूरज यादव, अंधौरी का विशाल यादव पुत्र रमेश यादव, रूदरी का रितेश यादव सहित चार लोग शामिल हैं। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि हमारे गैंग में सात से आठ लोग हैं। जो रात में इसी मैजिक से निकलते है तथा सुनसान जगह पर खड़े होकर इंतजार करते है जैसे ही कोई वाहन आता है उसे रोककर चालक को असलहे से भयभीत कर लूट लेते हैं। साथ ही हम लोगों ने कई मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं