सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: गलत हरकत करते होमगार्ड सहित दो गिरफ्तार


आजमगढ़।
पहले पुलिस लाइन में आरक्षी छेड़खानी मामले में पकड़े गए, अब होमगार्ड युवती से छेड़खानी करते पकड़ा गया है। मंगलवार को कोट मुहल्ले में हुई इस घटना से लोगों में रोष है।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के कोट मोहल्ला स्थित जर्जर पुरानी पुलिस चौकी में मंगलवार की शाम युवती संग गलत हरकत कर रहे होमगार्ड समेत दो लोगों को स्थानीय लोगों पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि शहर के दलालघाट निवासी होमगार्ड विजय कुमार पांडेय अपने रिश्तेदार अंबेडकर नगर के राजेसुलतानपुर के बनकटा बुजुर्ग गांव निवासी अजय प्रताप पांडेय के साथ युवती को विश्वास में लेकर बुलाया। मंगलवार की शाम तीनों कोट मुहल्ला के पास पुरानी पुलिस चौकी में पहुंचे और गलत हरकत कर रहे थे। आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस ने मौके से तीनों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि युवती की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं