सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: एसपी ने पांच निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र

तीन थाना प्रभारियों पर गिरी गाज

आजमगढ़। जिले में कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर बुधवार को एसपी ने बड़े बदलाए किए। जिसके तहत तीन थाना प्रभारियों को जहां लाइन भेज दिया, वहीं पांच निरीक्षकों और उप‌निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदल ‌दिए। वहीं एक थाना प्रभारी को अस्वस्थता के चलते अवकाश दे दिया।  एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले की कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर जिन तीन थाना प्रभारियों को लाइन भेजा गया उसमें बरदह थाना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, अतरौलिया थाना प्रभारी मदन कुमार गुप्ता और कंधरापुर थाना प्रभारी ज्ञान चंद्र शुक्ला शामिल हैं। वहीं थानाध्यक्ष महराजगंज ब्रह्मदीन पांडेय को अस्वस्थता के चलते उपार्जित अवकाश दे दिया गया है।इसके अलावा निरीक्षक संजय कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम प्रथम को प्रभारी निरीक्षक थाना बरदह, निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह प्रभारी चौकी अजमतगढ़ को प्रभारी निरीक्षक अहरौला, निरीक्षक रुद्रभान पांडेय निरीक्षक अपराध कोतवाली फूलपुर को प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक कमलाकांत वर्मा पीआरओ पुलिस आफिस को थानाध्यक्ष महराजगंज व उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल को थानाध्यक्ष कंधरापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि महकमे में अभी और बदलाव होंगे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं