सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: ट्रेलर की स्टेयरिंग हुई फेल, पुलिया से टकराई

आजमगढ़। वाराणसी से गोरखपुर की ओर जा रहा ट्रेलर गुरुवार की भोर में स्टेयरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर जीयनपुर बाजार के पास स्थित पुलिया की रेलिंग से टकरा गया। इसके चलते काफी देर तक जाम लगा रहा। सुबह जेसीबी की मदद से ट्रेलर को हटाया गया। बनारस से गिट्टी लादकर ट्रेलर गोरखपुर जा रहा था। जीयनपुर बाजार में स्टेयरिंग फेल हो जाने के चलते मछली मार्केट के पास रेलिंग से टकराकर खड़ा हो गया। भोर का समय होने के नाते काफी लोग टहल रहे थे। ड्राइवर भानु प्रसाद और खलासी सोती निवासी सिकरीगंज, गोला, संत कबीरनगर को मामूली चोट लगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं