सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh:पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में टहल रही आरक्षी की पत्नी से छेड़छाड़


सिपाही पति के विरोध करने पर मारपीट

एसपी ने ‌तीन सिपाहियों को किया निलंबित

आरक्षी की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। पुलिस लाइन परिसर में‌ परेड ग्राउंड में टहल रही आरक्षी की पत्नी से छेड़खानी को लेकर रविवार की रात सिपाहियों में जमकर मारपीट हुई। मामला जब एसपी के पास पहुंचा तो एसपी आरोपी तीन सिपाहियों को जांच के बाद निलंबित कर‌ दिया। साथ ही कोतवाली ‌में विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया है। 

जानकारी के अनुसार रविवार को देर रात डायल 112 में तैनात सिपाही की पत्नी पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में टहल रही थीं। आरोप है कि उसी समय सिपाही विजेंद्र सिंह नशे की हालत में महिला से बदसलूकी करने लगा। महिला ने पड़ोसी को फोन कर बुलाया। इस दौरान वहां पहुंचे महिला के सिपाही पति ने विरोध किया तो आरोपित मारपीट पर उतारू हो गए। बात पुलिस अधीक्षक तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल जांच कराई। जांच में आरोप सही मिला। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सोमवार को आरक्षी की पत्नी के साथ बदसलूकी के मामले में तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया। इसमें सिपाही विजेंद्र सिंह को बदसलूकी, सिपाही दिवाकर सिंह पर विजेंद्र सिंह का साथ देते हुए महिला के पति के साथ हाथापाई और मनीष मिश्रा को सबकुछ देखने के बाद भी खामोश रहने का आरोपी पाया। महिला के आरक्षी पति की तहरीर पर सिपाही विजेंद्र सिंह व दिवाकर सिंह के खिलाफ कोतवाली में अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। आरोपितों के मेडिकल परीक्षण में शराब की पुष्टि भी हुई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं