सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: शार्ट-स‌र्किट से किराना की दुकान में लगी आग

 

20 हजार नगदी सहित डेढ़ लाख के सामान राख

फूलपुर (आजमगढ़) । कोतवाली क्षेत्र के सरैया में सोमवार की रात शार्ट-सर्किट के चलते आग लग गई।इस घटना में दुकान में रखे 20 हजार नगदी सहित डेढ़ लाख के सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह दुकान पहुंचने पर हुई।
फूलपुर कोतवाली के सरैया खुर्द निवासी संजय कुमार बिंद की माहुल-अंबारी रोड पर किराना की दुकान है। सोमवार की शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात को संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। देर रात को लगी आग के बारे में किसी को जानकारी नहीं हो सकी। मंगलवार की सुबह जब आस-पास के लोग उठे तो दुकान से धुआं उठाता देख दुकानदार संजय को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दुकानदार परिवार सहित दुकान पहुंचा और किसी तरह दुकान खोला तो अंदर की हालत देख दुकानदार दुकान में रखे सामान को सुलगता देख भावुक हो गया। दुकानदार संजय कुमार बिंद ने बताया कि आग लगने से दुकान में समान खरीदने के लिए रखे 20 हजार नगदी समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान जले हैं। परिवार का खर्च इसी दुकान से चलता था। दुकान के जल जाने से परिवार सदमें में है। पीड़ित ने अधिकारियों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं