सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: एकलव्य घाट पर मंदिर निर्माण नपा द्वारा रोके जाने से रोष


समाजसेवी संग मोहल्लेवासियों ने एडीएम से की शिकायत

आजमगढ़। नगर के मड़या मोहल्ले में स्थित एकलव्य घाट पर अति प्राचीन मंदिर परिसर स्थापित है, जहां पर सभी त्योहारों पर मेला सहित अन्य आयोजन होते रहते हैं। वर्तमान में वहां मंदिर निर्माण और विस्तार का कार्य चल रहा था, दो दिन पूर्व नगरपालिका ने काम को रूकवा दिया। इससे नाराज मुहल्ले वासियों ने समाजसेवी गोविंद दूबे और सभासद मुखराम निषाद के साथ एडीएम को ज्ञापन देकर कार्य शुरू कराने की मांग की। नगर से सटे मड़या मुहल्ले में एक अति प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर पर समय-समय पर ध‌ार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। मुहल्ले के लोगों द्वारा मंदिर पर कराए जा रहे निर्माण को नगरपालिका द्वारा बीते दिनों रूकवा दिया गया। इस बात को लेकर मुहल्ले के लोगों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को समाजसेवी गोविंद दुबे और सभासद मुखराम निषाद के नेतृत्व में मुहल्ले के लोगों ने एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता से मुलाकात की और इस संबंध में अवगत कराया। उन्होंने एडीएम ने मंदिर के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर इसका निर्माण पूरा करवाने की मांग की। इस अवसर पर मोनू निषाद, परमेश्वर निषाद, बंटी आदि मौजूद थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं