सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: ब्राह्मण समाज ने अमर शहीद आजाद और तिलक जी को दी श्रद्धांजलि

तिलक जी सच्चे अर्थों में थे भारत के निर्माताः डा. आरबी त्रिपाठी

आजमगढ़। ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के तत्वावधान में शनिवार को तिलक एवं आजाद जयंती मनाई गई। सुबह हर्रा की चुंगी स्थित अमर शहीद पं. चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शाम को लछीरामपुर स्थित गांधी नगर कालोनी में उपेंद्र शुक्ला के आवास पर आयोजित गोष्ठी में पं. लोक मान्य बाल गंगाधर तिलक एवं पं. चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने दोनों विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की । मुख्य अतिथि वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आरबी त्रिपाठी ने कहा कि स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है ओर मैं इसे लेकर रहूंगा, तिलक जी के इस नारे ने स्वाधीनता की लड़ाई को अंतिम लक्ष्य तक पहुँचाया ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने कहा कि तिलक जी सच्चे अर्थों में भारत के निर्माता थे ।उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया । तिलक जी बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे,उन्होंने एक आदर्श शिक्षक,सफल पत्रकार,दूरदर्शी राजनेता तथा महान समाज सुधारक के रूप में इस देश की महान सेवा किया। अध्यक्षता ब्रजेश नंदन पांडेय एवं संचालन महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर गिरीश चतुर्वेदी, सतीश मिश्र, माधुरी दुबे, गिरिजा सुवन पांडेय, राम कवल चतुर्वेदी, राजीव रंजन तिवारी, निशीथ रंजन तिवारी, उपेंद्र शुक्ला, अनिल कुमार पांडेय, पद्माकर पाठक, गोविंद दुबे, हरिराम उपाध्याय, कृष्ण कुमार पांडेय, अवधेश उपाध्याय, गंगा शंकर मिश्र, श्रीश कुमार पांडेय, गणेश पांडेय, रामाश्रय उपाध्याय, विजय प्रकाश मिश्र, आनंद तिवारी, सुभाष पांडेय आदि उपास्थित थे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं