सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: शार्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग

दस लाख के सामान जलकर राख

कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू

माहुल। माहुल नगर पंचायत क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। लपटे देखकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद के आग पर काबू पाया। माहुल नगर निवासी सुब्हान हाशमी की शिवजी मेन चौक पर हाशमी बूट हाउस, रेडीमेड क्लाथ सेंटर के नाम से अलग-अलग तीन दुकानें हैं। बीती रात लगभग 11 बजे शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते तीनों दुकानें आग की चपेट में आ गई। दुकान में धुंआ उठता देख पड़ोसियों ने तत्काल दुकान मालिक फोन करके इसकी जानकारी दी और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन सफलता नहीं मिली। सुब्हान जब तक दुकान की चाभी लेकर आते तब तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। सुब्हान में बताया कि दुकान में जुते, कपड़े आद की तीन दुकानें थी। इस घटना में जूते, चप्पल, कपड़े सहित लगभग दस लाख के सामान नष्ट हो गए। उधर आग की सूचना मिलने पर  पुलिस टीम भी ने मौके पर पहुंची थी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं