सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: जेपीआर गर्ल्स कालेज में शिक्षकों और छात्राओं ने किया पौधरोपण

वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना असंभवः शैलेश राय एडवोकेट

आजमगढ़। पर्यावरण संरक्षण को लेकर मंगलवार को रानी की सराय के सेठवल स्थित जेपीआर गर्ल्स कालेज परिसर में शिक्षकों और छात्राओं ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर प्रबंधक शैलेष राय एडवोकेट ने कहा कि  प्रकृति की संरक्षा के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। पेड़ पौधे के बिना जिंदगी की कल्पना नही किया जा सकता है। पेर पौधे के बिना धरती का अस्तित्व ही खत्म हो जयगा। पौधारोपण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर एवं आस पास के क्षेत्रों को प्रदूषण से दूर और हरा भरा रखना तथा पर्यावरण संरक्षण है। ताकि ग्लोबल वार्मिंग जैसी खतरा को टाला जा सके। ग्लोबल वार्मिंग धरती के लिए एक बड़ी समस्या है। मौके पर मौजूद  डा. इश्तेयाक अहमद, सर्वेश यादव, अजय गौतम, बृजेश यादव, मनोरमा विश्वकर्मा, विनिता राय, सुषमा राय, रीना सिंह, अनीता सहित शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं