सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: शक्ति सेवा संस्थान की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज

आजमगढ़। शक्ति सेवा संस्थान से जुड़ी महिलाओं ने रविवार को धूमधाम से हरियाली तीज का पर्व मनाया। इस दौरान  सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर की शिव-पार्वती की आराधना भी की। इस क्रम में कोलघाट ‌स्थित कार्यालय में संस्था की अध्यक्ष अलका श्रीवास्तव ने सभी सुहागिन महिलाओं को चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, महावर, नेल पॉलिश भेंट किया। संस्था अध्यक्ष ने कहा कि हरियाली तीज पति की लंबी उम्र की कामना के लिए आदि काल से चली आ रही है। हिंदू धर्म की परंपरा को और आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिए। इस दौरान महिलाओं ने गीत-संगीत के माध्यम से पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शिखा श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, पूनम विश्वकर्मा, पूनम शर्मा, डा. पूनम सिंह, संध्या, वंदना श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, मोनी पांडे, बिना सिंह प्रीति सुधा किरण अग्रवाल शकुंतला किरण बिंद आदि उपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष शिखा श्रीवास्तव व सचिव मनीष चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

 




सर्वाधिक पढ़ीं गईं