सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: मुख्तार अंसारी की गैंगस्टर में जमानत पर सुनवाई टली

22 अगस्त को होगी सुनवाई

आजमगढ़। बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ आजमगढ़ के तरवां थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में दाखिल जमानत अर्जी की सुनवाई 22 अगस्त को होगी। मुख्तार के वकील ने उसके केस की सुनवाई एक माह बाद करने की कोर्ट से मांग की। जस्टिस समित गोपाल ने वकील की मांग स्वीकार करते हुए 22 अगस्त को सुनवाई का आदेश दिया है। याची के अधिवक्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सतेंद्र कुमार अंतिल केस में हाईकोर्ट को दो हफ्ते में जमानत अर्जी तय करने का निर्देश दिया था। कहा कि अपरिहार्य स्थिति में सुनवाई टाली भी जा सकती है। CBI की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश ने पक्ष रखा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं