सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: पेंचक सिलाट विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम संग सूरज मलेशिया रवाना

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सूरज सहित टीम को दी शुभकामना

आजमगढ़।19वीं विश्व पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भारतीय टीम में शामिल सूरज प्रकाश श्रीवास्तव रविवार को श्रीनगर से मलेशिया के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भारतीय टीम सहित सूरज को श्रीनगर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जीत की शुभकामना दी। बता दें कि आजमगढ़ के पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट्स के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का चयन 19वीं विश्व पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में देश की तरफ से खेलने के लिए भारतीय पेंचक सिलाट टीम में 80-85 किलो भारवर्ग में हुआ है। इस विश्व चैंपियनशिप में लगभग 60 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

 मलेशिया में 26 से 31 जुलाई,2022 तक आयोजित 19वीं विश्व पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के लिए इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन की 36 सदस्यीय भारतीय टीम श्रीनगर में 21 दिन के प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मलेशिया के लिए रवाना हो गई। श्रीनगर में राजभवन से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने टीम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि निश्चित ही यह टीम विजय हासिल कर इस खेल में भारत के लिए नया कीर्तिमान स्थापित करेगी, सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व टीम प्रबंधन को जम्मू कश्मीर सरकार की तरफ से शुभकामनाएं दी।

भारतीय टीम में जिले के सूरज के साथ ही वाराणसी के शुभम भी शामिल

आजमगढ़। भारतीय टीम में सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के साथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी से शुभम जायसवाल भी शामिल हैं, जो की 45- 50 किलो भार वर्ग में खेलने के लिए चयनित हुए हैं। इसके अलावा देश से कुल 36 खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों  में इस चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए है, इसमें कई खिलाड़ी सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान पुलिस व जम्मू कश्मीर पुलिस के भी भारतीय टीम में शामिल हैं। टीम कोच के रूप में इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के डायरेक्टर जनरल मोहम्मद इक़बाल, इरफ़ान अजीज बुट्टा,महासचिव मुफ्ती हामिद यासीन शामिल हैं।

सूरज ने छोटी उम्र से ही शुरू कर दी थी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

आजमगढ़। जिले के तहबरपुर ब्लाक के बीबीपुर कदीम गांव निवासी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव 12 वर्ष की आयु से ही मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में आयोजित विश्व बीच पेंचक सिलाट चैंपियनशिप, थाईलैंड में देश के लिए कांस्य पदक जीता था। पूर्वांचल संवाद से वार्ता में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के डायरेक्टर जनरल मोहम्मद इक़बाल, गुरु जसपाल सिंह अध्यक्ष पेंचक सिलाट खेल संघ उत्तर प्रदेश, पिता सतीश चंद श्रीवास्तव व माता श्रीमती कुसुम लता श्रीवास्तव के आशीर्वाद से देश को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मुझे प्राप्त हो रहा है। गतवर्ष राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप व फेडरेशन कप दोनों में स्वर्ण पदक तथा इस वर्ष राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में कांस्य पदक व राष्ट्रीय फेडरेशन कप में रजत जीतकर जनपद व प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ा चुके हैं। इसी मेरिट के आधार पर इनका चयन पुनः भारतीय टीम में हुआ है। वर्तमान में सूरज का पुरा परिवार कृष्णा नगर कॉलोनी, जमालपुर बाजबहादुर में निवास करता है। पिता सतीश चंद श्रीवास्तव कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता हैं।

सूरज सहित टीम को सफलता को बधाई का तांता

आजमगढ़। पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट्स के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों को जीत की बधाई देने वालों का तांता लगा है। इस क्रम में सूरज की माता कुसुमलता श्रीवास्तवा, बहन संध्या श्रीवास्तवा, असिस्टेंट कमांडेंट रविकांत श्रीवास्तव, डा. सुनील चंद्र श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर किया है। इसी क्रम में भाजपा सांसद आजमगढ़ दिनेश लाल यादव निरहुआ, पेंचक सिलाट खेल संघ आज़मगढ़ के अध्यक्ष व भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सहजानन्द राय, भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, उपाध्यक्ष परितोष राय, नितिन गौड़, संदीप सिंह सोनू, विद्याधर श्रीवास्तव, राजीव प्रताप सिंह गप्पू, ज्ञानेंद्र चौहान, दिनेश चौहान, गनेश कुमार गोंड, अभिषेक यादव, संदीप भारद्वाज, गुलशन राजभर ने बधाई  देते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की कामना की है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं