सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ऑपरेशन में आठ घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत

निजी अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया हाईवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भस्थ नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में करीब आठ घंटे की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल निवासी राजनारायण जायसवाल ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपनी पत्नी शालिनी जायसवाल का इसी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक अस्पतालकर्मी सामान्य प्रसव होने का आश्वासन देते रहे। इसके बाद करीब 12:30 बजे ऑपरेशन के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए और 10 हजार रुपये जमा कराए गए। परिजनों का आरोप है कि सहमति लेने के करीब आठ घंटे बाद रात पौने नौ बजे ऑपरेशन किया गया। तब तक गर्भ में ही नवजात की मौत हो चुकी थी। इसकी जानक...

Azamgarh: अतलस पोखरा के पास लगने वाले जाम से निजात की मांग

अभिभावक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन  

आजमगढ। अतलस पोखरा बदरका स्थित एक स्कूल के बाहर आए दिन दोपहर में जाम लग जाता है। जिससे लोगों को कोफी परेशानी होती है। जबकि उक्त विद्यालय का कैंपस काफी बड़ा है, बावजूद इसके स्कूलों में आने वाले अभिभावकों के वाहन सहित स्कूली वाहन को सड़क पर खड़ा किया जाता है।इस संबंध में बुधवार को अभिभावक महासंघ ने डीएम को ज्ञापन सौंप उक्त जाम से निजात दिलाने की मांग की है। 

 महासंघ के महासचिव गोविंद दूबे ने बताया कि शहर के बदरका मुहल्ले में अतलस टैंक के पास उक्त विद्यालय की मनमानी से आस-पास के लोग काफी परेशान है। स्कूल का कैंपस काफी बड़ा है, इसके बावजूद स्कूल के वाहन सहित अभिभावकों के वाहन को रोड के किनारे पटरियों सहित लोगों के घरों के आस-पास खड़ा कर दिया जाता है, जिससे लोगों को समस्या होती है। इसको लेकर काफी विवाद भी हो चुका है। लेकिन विद्यालय प्रशासन अपनी मनमानी पर अड़ा है। लोगों की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, कारण यहां कई अधिकारी सहित नेताओं के बच्चे पढ़ते हैं। उन्होंने डीएम से आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि विद्यालय के बड़े वाहनों की पार्किंग के लिए विद्यालय के पीछे उसका स्वयं का एक बड़ा स्थान है, जिसका उपयोग लोगों को जाम से निजात दिलाया जा सकता है। ज्ञापन सौंपने के दौरान विवेक अग्रवाल, दिवाकर सिंह, बिट्टू राय, राहुल राय, डीएन सिंह आदि मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं