सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

U.P Desk: वाराणसी में तीन, जौनपुर में सात साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, तलाश में जुटी पुलिस

यूपी डेस्क (पूसं)। वाराणसी और जौनपुर में मासूम बच्चों के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पहली घटना वाराणसी की है, जहां एक 14 साल के नाबालिग ने तीन साल के बच्चे के साथ, तो जौनपुर में सात साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। दोनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर परिजनों की शिकायत पर वाराणसी में प‌ुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि जौनपुर में आरोपी फरार चल रहा है। 
  जौनपुर के गौराबादशाहपुर क्षेत्र एक गांव में गुरुवार की शाम को सात साल का बच्चा अपने बरामदे में सो रहा था। परिवार के सदस्य घर के कमरों में थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला नाबालिग युवक बरामदे में आ गया। मौका पाकर आरोपी चारपाई पर सो रहे नाबालिग बच्चे के जबरदस्ती करने लगा। इसी बीच बच्चे ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चे की आवाज सुनकर परिजन कमरे से बाहर निकल आये। हल्ला होते ही आरोपी नाबालिग मौके से भाग निकला। किसी तरह परिजन बच्चों को निजी अस्पताल में ले गए। अस्पताल में बच्चे का इलाज कराया गया। बच्चे के पिता ने इसकी सूचना गौराबादशाहपुर प्रभारी विक्रम लक्ष्मण को दी।  पिता द्वारा गौराबादशाहपुर थाने पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ तहरीर दी गई। वाराणसी संवाद के अनुसार शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित एक कालोनी में रहने वाले एक किराएदार ने अपने पड़ोसी के मासूम बेटे के साथ यह गलत काम किया। बच्चा जब घर में खाना खा रहा था, तो उसी के बगल वाले कमरे में रह रहा आरोपी उसके पास आया। मासूम को बहलाते-फुसलाते हुए इस घिनौने कृत्य पर उतर आया। इसके बाद बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा, तो मासूम की आवाज सुनकर उसकी मां दौड़ते हुए कमरे में आई। उसने देखा कि आरोपी शिव कुमार बेटे का निकर उतारकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर रहा है। मां को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। मां बच्चे के पास पहुंची तो देखा कि उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही है। खून बहता देख मां ने जब हल्ला मचाया, तो वहां पर पहुंचे परिजनों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और बच्चे का इलाज कराया। इसके बाद बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिवपुर थाने में केस दर्ज किया। आरोपी बिहार के पश्चिमी चम्पारण का रहने वाला है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं