सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: अजब-गजब! जन्मा छह पैरों वाला बछड़ा, देखने पहुंच रहे लोग

आजमगढ़। जिले के जहानागंज क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर छह पैर वाले बछड़े ने जन्म लिया है। जिसे देखने के लिए आस-पास के ग्रामीण पहुंच रहें हैं। उक्त बछड़ा लोगों के लिए कौतुहल का विषय बना है।

 जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतिर जगदीशपुर गांव निवासी एक व्य‌क्ति की गाय ने मंगलवार को एक बछड़े को जन्म दिया। बछड़े के जन्म लेते लोग चकित रह गए। बछड़े के छह पैर थे। छह पैर के बछड़े को जन्म की चर्चा गांव सहित दूर-दूर तक पहुंचने लगी। कौतूहल का विषय बने बछड़े को देखने के ‌लोग आ रहे हैं। बछड़ा पूरी तरह स्वस्थ है। बता दें कि इस तरह की घटनाएं पहले भी प्रदेश के अन्य जिलों में देखने को मिल है। जिसमें अलीगढ़ में एक गाय का बछड़े को दो मुंह, दो पूंछ और छह पैर थे। इसी तरह चंदौली जिले में दो सिर वाला गाय का बछड़ा लोगों के लिए कौतूहल का केंद्र बना रहा। वहीं छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले के गंडई गांव में एक जर्सी गाय ने तीन आंखों वाले बछड़े को जन्म दिया था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं