सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: तिरंगा शाखा में राष्ट्र ध्वज को प्रणाम कर की तमसा में सफाई अभियान की शुरूआत


आम आदमी पार्टी प्रत्येक रविवार को चलाएगा श्रमदान अभियान

पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष के नेतृत्व में शुरू हुआ कार्यक्रम

आजमगढ़। जनपद में बृहद रूप से पुन:तिरंगा शाखा के जुझारू और कर्मठ साथियों द्वारा नरौली पुल के पास तमसा नदी में जमी गन्दगी जलकुंभी आदि की विधिवत सफाई कर श्रमदान किया गया।
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को तिरंगा शाखा अभियान के तहत नरौली पुल के पास तमसा नदी में गंदगी व जमी जलकुंभी आदि की सफाई की। पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में सर्वप्रथम गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद नदी को श्रमदान कर पूरे मनोयोग से साफ करने का कार्य शुरू किया गया। भारत की आन बान और शान तिरंगा के समक्ष उपस्थित होकर सभी साथियों ने तिरंगे को सलामी दी। राजेश यादव ने कहा की गांधी जी का दर्शन ही एकमात्र ऐसा दर्शन है जो अकाट्य है सत्य और अहिंसा से बड़े-बड़े युद्ध जीते जा सकते हैं और गांधीजी की ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना भारत के संदर्भ में आज भी प्रासंगिक है, आज भी दुनिया में भारत को गांधी के देश के रूप में जाना व पहचाना जाता है किंतु यह अत्यंत ही दुखद और शर्मनाक है। उच्च शिक्षा प्राप्त कुछ लोग अपने राजनीतिक एजेंडे के चलते गांधी जैसी महान विभूति का खुलेआम अपमान कर देते हैं, जो अत्यंत ही दुखद है भारत देश विभिन्नता में एकता का स्वर्णिम उदाहरण है और हमें गांधीजी के रास्ते पर चलते हुए इस एकता को कायम रखने में खुद को न्योछावर करने की जरूरत है यही गांधी जी के देश के प्रति बलिदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी कार्यक्रम का समापन तिरंगे के समक्ष राष्ट्रगान व देश को हर प्रकार की गंदगी से साफ सुथरा करने की शपथ लेने के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, जिला सचिव गोविंद दुबे, डा. अनुराग, विक्की सोनकर, उमेश यादव, गोविंद दुबे, राजन सिंह, अन्नू राय, राम रूप यादव, अभिषेक सिंह, सुंदरम यादव, एमपी यादव रमेश मौर्य, तनवीर रिजवी, यादव, जय प्रकाश सोनकर, बृजेश मौर्य, अजीत मिश्रा, पीयूष यादव,पप्पू यादव, राहुल सोनकर, अरमान खान, बृजेश सोनकर, आशीष कुमार, शिवम् सोनकर, कृपाशंकर पाठक आ‌दि मौजूद रहे। 


 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं