सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: आकाशीय बिजली गिरने से घर की दीवार फटी, उपकरण जले बाल-बाल बचे परिजन

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पूनापार गांव में बीती एक व्यक्ति के घर आकाशीय बिजली गिर गई। संयोग ही था कि इस घटना में कोई हताहत नहीं है। लेकिन बिजली गिरने से घर के सारे उपकरण जल गए। ज‌बकि दीवारे और छत फट गई।
 पिछले कुछ दिनों से जिले में मानसून सक्रिय हुआ है। बीती रात भी जिले में जगह-जगह बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। जबकि दूसरी तरफ आकाशीय बिजली भी कहर बरपा रही है। अब तक कई लोगों की जान चुकी है, साथ ही कई घायल हो चुके हैं। कुछ के मकान पर भी बिजली गिरी, जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा। बीती रात भी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव पूनापार में बीती रात लगभग 11 बजे बृजेश मिश्रा पुत्र स्व. राजकरन मिश्रा के घर आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी। तड़तड़ाहट के साथ गिरी आकाशीय बिजली के कारण घर की दीवार, छत में दरारें पड़ गई। साथ ही घर में लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण इनवर्टर, बैटरी, टीवी, फ्रिज,पंखा जल गया। साथ ही वायरिंग भी ब्रस्ट हो गई। बृजेश मिश्रा ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से लगभग 15 से 20 मिनट पहले परिवार के सभी लोग दूसरे कमरे में चले गए थे। जिसके कारण परिवार के किसी सदस्य को हानी नहीं पहुंची।  बताते चलें कि 21 जुलाई की  रात को जीयनपुर कोतवाली के हरैया गांव निवासी व जनता इंटर कॉलेज हरैया के प्रधानाचार्य वीरेंद्र राय त्यागी के मकान पर अकाशीय बिजली गिरी थी। पूरा घर कुछ देर तक हिलता रहा। छत की दोनों तरफ की रेलिंग टूटकर गिर गई। दर्जन भर पंखे, जेनरेटर, इनवर्टर, बल्ब आदि बिजली के उपकरण जल गए।घर की पूरी वायरिंग खराब हो गई। लगभग दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं