सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पति ने नहीं कराई सोनोग्राफी तो पत्नी ने लगा ली आग

हालत गंभीर देख डाक्टरों ने किया रेफर

आजमगढ़। पति के द्वारा पत्नी की सोनोग्राफी न कराने पर नाराज पत्नी ने अपने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। किसी तरह लोगों ने आग बुझाया और विवाहिता को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां हालत गंभीर देख परिवार के लोग उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। 

बरेली जिला के बहरी गांव निवासी प्रसाद अपनी पत्नी सजमा के साथ लगभग छह माह से लाटघाट स्थित गांव में किराए का मकान लेकर रहता है। क्षेत्र में बन रही सड़क में दोनों मजदूरी करते थे। घटना के बाबत पति ने बताया कि पत्नी को कई दिनो से पेट में दर्द था। बार-बार सोनोग्राफी कराने को कह रही थी। लेकिन समय के अभाव में सोनोग्राफी को नहीं ले जा पा रहा था। रविवार को उसने सोनोग्राफी कराने ले जाने की बात कहीं, कहा कि यदि नहीं ले गए तो अच्छा नहीं होगा। शाम को जब मैं मजदूरी करके घर पहुंचा तो इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच घर में गैलन में रखा पेट्रोल अपने ऊपर उड़ेल कर आग ली। जिला अस्पताल ले आए तो हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद शहर के ग्लोबल हास्पिटल में भर्ती कराया। वहां भी हालत में सुधार न देख बरेली ले जा रहा हूं।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं