सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी को श्रद्धांजलि देकर किया नमन

आजमगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चंद्रजीत यादव की पत्नी श्रीमती आशा यादव का बीते दिनों निधन हो गया था। शुक्रवार को उनकी तेरहवीं पर हरबंशपुर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के अलावा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने वहां पहुंच श्रीमती आशा यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रदेव राम यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, डॉ. ज्ञान प्रकाश दुबे, पत्रकार बनवारीलाल जालान, मोतीराम यादव, कांग्रेस नेता रामअवध यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, आम आदमी पार्टी के जिला सचिव गोविंद दूबे, स्व. चन्द्रजीत यादव के पुत्र विजय यादव, भतीजे अशोक यादव, सामाजिक न्याय केंद्र के निदेशक रामजनम यादव आदि लोग मौजूद रहे। इसके पूर्व दोपहर में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की और श्रीमती आशा यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं