सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: बोल-बम जयघोष संग चले शिवभक्त चले शिव दरबार

आजमगढ़। सावन में बाबा का जलाभिषेक करने के लिए कस्बा से कांवरियों का एक जत्था बाबा धाम के लिए बोलबम के जयघोष के साथ रवाना हुआ। इस दौरान कांवरियों द्वारा किए जा रहे हर-हर महादेव के उद्घोष से माहौल शिवमय हो गया। सावन माह में पूजन-अर्चन का कार्य चलता है। एक तरफ जहां शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के साथ कीर्तन-भजन का सिलसिला बना रहता है, वहीं इस माह के प्रत्येक सोमवार को भोले का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। मंगलवार को भी बोल बम के जयघोष के साथ रुदरी मोड़, स्टेशन मोड़ सहित अन्य क्षेत्रों से कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ।कांवड़ियों का जत्था श्री काशी विश्वनाथ व बाबाधाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान जत्थे में शामिल भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ बाजार का भ्रमण कर सभी शिवालयों में जलाभिषेक किया। सैद्वारा बाजार में कांवड़ियों का जत्था वाराणसी के ‌से होते हुए विंध्याचल के लिए रवाना हुआ। जत्थे में गुलाब चंद सरोज, रमेश चौहान, अच्छेलाल गौड़, संतोष यादव, विमलेश मोदनवाल, सुशील कुमार आदि शामिल रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं