सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: आप नेता गोविंद दूबे ने किया आजमगढ़ ऑटो मोबाइल्स शॉप का उद्घाटन


आजमगढ़।
नगर के हर्रा की चुंगी स्थित आजमगढ़ ऑटो मोबाइल्स शॉप का उद्घाटन रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता गोविंद दूबे ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यदि आप फोर व्हीलर या टू व्हीलर गाड़ी के मालिक है और आप अपनी गाड़ी के मेंटेनेंस को लेकर परेशान रहते हैं, तो अब आपकी टेंशन खत्म हो गई है। क्योंकि आपके शहर में अत्याधुनिक ‌सुविधाओं से लैस आजमगढ़ ऑटोमोबाइल्स शॉप खुल गई है। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे दो पहिया और चार पहिया वाहनों की रिपेयरिंग आप करवा सकते हैं। घर बैठे ही ऑनलाइन बुकिंग कराकर आप अपनी गाड़ी का मेंटेनेंस करवा सकते हैं आपको कहीं और जाने की टेंशन खत्म। यहां गाड़ी पार्क करने की भरपूर जगह है। यहां पर हर कंपनियों के चार पहिया वाहन की विश्वस्तरीय रिपेयरिंग की सुविधा से लेकर व्हील एलाइनमेंट व सर्विसिंग तक के सभी कार्य किए जाते हैं। आजमगढ़ मोबाइल्स के टेक्निकल हेड अज़फर खान बताते हैं कि हमारे यहां गाड़ी वाशिंग से लेकर सभी प्रकार के गाड़ियों से संबंधित कार्य न्यूनतम दर पर किए जाते हैं। इसी के साथ ही यदि आप दस किलोमीटर की रेंज में कहीं भी आप अपनी गाड़ी से जा रहे हो खराब हो गई हो तो आप को बस एक फोन करना होगा। आप तक हमारे कर्मचारी पहुंच जाएंगे और वाहन को तत्काल ठीक करेंगे। वही आए हुए ग्राहकों का कहना है की यह जनपद के एक मात्र ऐसी शॉप है जहा आप अपॉइंटमेंट के बाद आपकी गाड़ी आपके मर्जी के अनुसार रिपेयर कर के दी जा रही है। इस अवसर पर अशफारुल्लाह, अब्दुल रहमान, मोहम्मद सलीम, दानिश खान, अरुण चौरसिया, डी एन सिंह, मनीष तिवारी, शरद चंद शर्मा, पवन पांडे, पारिजात शर्मा, अनिल तिवारी, विकास चतुर्वेदी, क्रांति सिंह, सुशील राय, सुजीत पांडेय, रजनीश राय आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं