सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Lucknow: नशे में धुत्त युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा

युवक को लात घूंसे से जमकर पीटा

लखनऊ। विभूतिखंड समिट बिल्डिंग स्थित अनप्लगड बार में युवक और युवतियों के बीच लात-घूंसे चले। झगड़े के दौरान काफी लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने छुड़ाने की कोशिश नहीं की। दस मिनट तक युवतियां एक दूसरे के बाल पकड़ कर मारपीट करती रहीं। गुरुवार को हुई घटना की विभूतिखंड पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। शुक्रवार देर रात झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।

युवती के साथ एक अन्य युवती भी वीडियो में दिखाई दे रही है। जो युवती को रोकने का प्रयास कर रही है लेकिन युवती-युवक को धोती ही जा रही है। विभूतिखंड पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत नहीं मिली है। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर डा. आशीष मिश्रा का कहना है कि मामला गुरुवार देररात का है। वीडियो वायरल होने के बाद संज्ञान लिया गया है। घटना के समय पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली थी। बिल्डिंग के सीसी फुटेज व वायरल वीडियो के आधार पर युवक-युवतियों की तलाश की जा रही है। बार के बाउंसरों से पूछताछ की गई है। वीडियो में युवक व युवतियां नशे में दिखाई दे रहे हैं। ये कोई पहला मामला नहीं है समिट बिल्डिंग में आए दिन नशे में युवक-युवतियों में मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। समिट बिल्डिंग में सिनेपोलिस पुलिस चौकी स्थानांतरित की गई है। इसके बावजूद पुलिस को घटना के बारे में पता नहीं लग सका। समिट बिल्डिंग में पिछले दो माह में एक दर्जन से अधिक मारपीट व हंगामे की घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं। कई मामलों में मुकदमा भी दर्ज किया गया, लेकिन कई कोई कार्यवाही नहीं की गई।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं