सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: शिक्षकों कर्मचारियों के हक के लिए संगठन हर लड़ाई को तैयारः संरक्षक रामजन्म सिंह

तीन को डीआईओएस कार्यालय पर धरने की सफलता का जिलामंत्री ने किया आह्वान

शिब्ली नेशनल इंटर कालेज परिसर में हुई उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) की बैठक

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) की बैठक रविवार को पहाड़पुर स्थित शिब्ली नेशनल इंटर कालेज के परिसर में संगठन के उपाध्यक्ष फरगाम अहमद की अध्यक्षता में हुई। संचालन करते हुए जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने डीआईओएस कार्यालय पर तीन अगस्त के धरने को सफल बनाने का आह्वान किया। संरक्षक रामजन्म सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन को प्राप्त करने के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों को सड़क से लेकर संसद तक सतत् संघर्ष व जेल भरो आंदोलन तक की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि एक ही देश में दो तरह का कानून नहीं चलेगा। एक तरफ सांसद-विधायक पेंशन व पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहे है तो वहीं दूसरी तरफ 60 और 62 वर्ष तक पूरा जीवन देश व समाज को देने के बाद शिक्षक व कर्मचारी सेवानिवृत्त होने पर पुरानी पेंशन नहीं प्राप्त करेगा। इस तरह के अन्याय के खिलाफ संगठन आंदोलन कर अपने हक को प्राप्त करने के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार है। जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तीन अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शांतिपूर्वक धरना देते हुए अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही शिक्षकों व कर्मचारियों की लंबित समस्या पर भी जिला विद्यालय निरीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। यदि इसके बाद भी समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं होता तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना डीआईओएस कार्यालय पर करने को बाध्य होगा। कोषाध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए विद्यालयों का दौरा कर संगठन को मजबूत बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों को पढ़ाई भी और लड़ाई भी के सिद्धांत पर निरंतरता के साथ काम करना होगा, अन्यथा संगठन और संस्था दोनों अप्रसांगिक हो जाएगी। उन्होने कहाकि इस सत्र में वित्त विहीन विद्यालयों को जो मानकों को पूरा करते है यदि उनको बोर्ड परीक्षा का केन्द्र नहीं बनाया गया तो संगठन आर-पार का संघर्ष करेगा। बैठक में जनार्दन सिंह, दान बहादुर, मिर्जा अफजाल बेग, आशुतोष राय, इन्द्रजीत राम, राधेश्याम राजभर, जयराम गुप्ता, अम्रेज कुमार, अनिल कुमार चौबे, जितेन्द्र मौर्य, अतुल कुमार सिंह, लुकमान अहमद, सुभाष चन्द प्रधानाचार्य, अशोक कुमार सिंह प्रधानाचार्य, श्रीमती सुनीता मौर्या, छोटे लाल पाण्डेय, राजेश कुमार, प्रकाश प्रजापति सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं