सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत


परिजनों ने एक व्यक्ति पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप

पुलिस ने शव पीएम को भेजा

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र निवासी एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने किशोर को जहर देकर मारने की आशंका जताई है।

 अतरौलिया थाना के डेमुडीह (गोसाई का पूरा) मुन्ना राजभर 16 पुत्र राजेश राजभर ने संदिग्ध परिस्थितियों में बीती शाम सात बजे जहर खा लिया। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान गुरूवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार के लोगों ने एक व्यक्ति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मृतक मुन्ना कक्षा नौ का छात्र था। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। थानाध्यक्ष रुद्र भान पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं