सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: जीयनपुर के हरैया में मकान पर गिरी आकाशीय बिजली


घर के सभी उपकरण जले, वायरिंग हुई ब्रस्ट, बारजा भी क्षतिग्रस्त
मेहनगर में भैंस और प‌‌ड़िया की मौत

आजमगढ़। जिले में गुरूवार को भारी बारिश के बीच जगह-जगह आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं प्रकाश में आई। जिसमें तीन लोगों की मौत के सा‌थ ही लगभग सात लोग घायल हो गए। वहीं जीयनपुर कोतवाली के हरैया में एक व्यक्ति के घर पर बिजली गिरी, जिससे घर में रखे सभी इलेक्ट्रानिक उपकरण, वायरिंग जहां ब्रस्ट हो गई। वहीं छत का बारजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मेहनगर के मधुबन में सीवान में घास चर रही एक भैंस की जहां मौत हो गई, वहीं पड़िया घायल हो गई।

 बता दें कि जिले में आकाशीय बिजली कहर ‌बनकर गिरी। बिजली गिरने से लालगंज और बूढ़नपुर में एक युवती सहित दो युवकों की मौत हो गई। जबकि सात के आस-पास लोग झुलस गए। सभी का उपचार अस्पताल में चल रहा है। (उक्त दोनों खबर का लिंक दिया जा रहा है, उसे भी पढ़े http://www.purvanchalsamvad.com/2022/07/azamgarh_22.html) इस क्रम में जीयनपुर कोतवाली के हरैया गांव निवासी जनता इंटर कॉलेज हरैया के प्रधानाचार्य वीरेंद्र राय "त्यागी" पुत्र स्व. दुर्गा राय के मकान पर गुरुवार की देर शाम अकाशीय बिजली गिरने काफी क्षति हुई है। आकाशीय बिजली इतनी तेज गिरी की मकान में कुछ देर के लिए कंपन होने लगी, परिवार के सभी लोग उठकर एक कमरे में दुबक गए। आकाशीय बिजली गिरने से छत की दोनों तरफ की रेलिंग टूटकरर गिर गई। दीवाल क्षतिग्रस्त हो गई। संयोगवश अच्छा था बिजली गिरने से परिवार का कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। गुरुवार की शाम तेज वर्षा के साथ अचानक बिजली चमकी और गड़गड़ाहट के साथ जनता इंटर कॉलेज हरैया के पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र राय "त्यागी" के मकान पर गिरी। बिजली गिरने से कमरे में लगे दर्जन भर पंखे, जेनरेटर, इनवर्टर, बल्ब आदि बिजली के उपकरण जल गए।घर की पूरी वायरिंग खराब हो गई। वीरेंद्र राय के अनुसार लगभग दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।संजोग अच्छा था कि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। वहीं मेंहनगर के सिंहपुर पुलिस चौकी अन्तर्गत मधुबन गांव के राम अवध राम गांव के पश्चिमी सिवान में अपनी भैस व पड़िया को चरा रहे थे। शाम साढ़े चार बजे अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली कड़की और राम अवध की भैस और पड़िया उसकी चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं