सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: शेरवां में बारिश के लिए अदा की गई नमाज

रो-रोकर गुनाहों की माफी मांगी

मैदान में नमाज की सूचना पर धमकी पुलिस

आजमगढ़। जिले में सूखा पड़ने का अंदेशा देख मुस्लिम समाज बारिश के लिए नमाज पढ़ी। नमाज का यह आयोजन सरायमीर क्षेत्र के शेरवां गांव के मैदान में किया गया। इस दौरान सैकड़ों नमाजियों ने अल्लाह से गिड़गिड़ाकर और रो-रोकर अपने गुनाहों की माफी मांगी। मौलाना वसीम शेरवानी ने कहा कि जब लोगों का लेनदेन का मामला साफ नहीं होता है, जब धरती पर पाप बढ़ जाता है, आपसी मोहब्बत समाप्त होने लगती है तो अल्लाह की तरफ से अजाब आता है। अल्लाह की तरफ से बारिश रोक दी जाती है। ऐसी हालत में पक्षियों को दाना पानी, पशुओं के लिए चारा, पानी मिलना मुहाल हो जाता है। मौलाना ने बताया कि कुदरत को खुश करने के लिए नमाज पढ़ी गई है। जिसमें बारिश के लिए दुआ मांगी गई है। इधर, मैदान में नमाज अदा किए जाने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही एसआई संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नमाज पढ़ रहे लोगों का फोटो और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि बारिश के लिए मैदान में नमाज पढ़ रहे थे। इसके बाद एसआई वहां से चले गए।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं