सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: कृपाशंकर बने आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव

भीलवाड़ा के समाजसेवी राजेश ने ली पार्टी की सदस्यता

आजमगढ़। आम आदमी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कृपाशंकर पाठक को पंचायत प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव माला पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस दौरान भीलवाड़ा के समाजसेवी राजेश यादव ने भी आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि आप पार्टी में सभी का उचित सम्मान होगा, उन्होंने वर्तमान सरकार को घेरते हुए आगे कहा कि मोदी सरकार अब तक अपने उद्योगपति मित्रों का 11 लाख करोड़ रुपये माफ किया और कॉर्पोरेट टैक्स 30 प्रतिशत से घटा कर 22 प्रतिशत कर दिया और वही आज़ाद भारत में पहली बार मोदी सरकार ने गेहूं,चावल, दूध, दही, मट्टा पर टैक्स लगाने का काम कर रही हैं। प्रदेश सचिव कृपाशंकर पाठक ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी की तरफ से मिली है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाउंगा और आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए हम सभी कार्यकर्ता को जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव को इस जिम्मेदारी को देने के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष इसरार अहमद ने भी कृपा शंकर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर रामरुप यादव, महेंद्र प्रताप, राजेश सिंह, अभिषेक सिंह,रमेश मौर्या,बलवंत यादव, उमेश यादव, तनवीर रिज़वी, हरेंद्र प्रताप, तफ़सीर अहमद, शाहिद खान आदि लोग उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं