सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पत्नी की विदाई न होने से युवक ने की आत्महत्या


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव भेजा पीएम को

आजमगढ़। दीदारगंज थाना के इमादपुर गांव में एक 28 वर्षीय युवक ने पत्नी की विदाई न होने से क्षुब्द होकर घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार को परिवार के लोगों ने युवक के शव को कमरे में लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दिए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इमादपुर गांव निवासी राहुल 28 वर्ष पुत्र सुधारे ने घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर शव फांसी के फंदे से लटकता मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक पत्नी की विदाई न होने से नाराज था। सोमवार की सुबह जब राहुल कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन कॉल नहीं उठा। इसके बाद परिवार के लोगों ने किसी तरह कमरे के अंदर देखा तो छत में लगे पंखे में साड़ी के फंदे से उसका शव लटक रहा था। इस पर प‌रिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजे को तोड़कर खोला तो देखा कि युवक का शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी सीता लगभग तीन सप्ताह से अपने मायके सरायमीर थाना क्षेत्र के नोनारी गांव गई हुई थी। कई बार उसकी विदाई के लिए राहुल ने प्रयास किया, लेकिन मायके वाले विदाई नहीं किए। रविवार को भी विदाई के लिए भेजा, लेकिन विदाई नहीं हुई। लोगों का कहना है की इसी बात को लेकर राहुल तनाव में था। मृतक के दो बच्चे हैं, आयुष 4 तथा आरओ 6 माह का है। पति की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी सीता अपने बच्चों संग ससुराल से आई तो पति का शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं