सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: महंगाई के विरोध में सिलेंडर लेकर आप ने किया प्रदर्शन

सरकार के विरोध में की जमकर नारेबाजी

आजमगढ़। पेट्रोलियम उत्पादों में हो रही मूल्य वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी आजमगढ़ इकाई ने जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन किया ।

जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि आए दिन पेट्रोलियम उत्पादों में हो रही मूल्य वृद्धि से जनता बेहाल हो चुकी है। मोदी और योगी जी की डबल इंजन की सरकार ने एक गैस सिलेंडर का दाम एक साल में लगभग ₹250 बढ़ाकर ₹1090 कर दिया है। युवा बेरोजगारी की समस्या से परेशान था ही अब मोदी जी की सरकार घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाकर जनता को भूखा मारना चाहती है। जिला महासचिव डा. अनुराग यादव ने कहा कि मोदी जी अपने पूर्व के भाषणों को सुन ले तो शायद जनता को महंगाई से निजात मिल सकती है। लेकिन मोदी जी अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए आम आदमी की आवाज को सुनना पसंद नहीं करते हैं और योगी जी की चुप्पी कहीं ना कहीं उनके ही घोषणा पत्र का विरोध करती है। जिस पर उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार बनने पर बेरोजगारी और महंगाई से निजात दिलाएंगे उत्तर प्रदेश की जनता महंगाई से बेहाल है और मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार 100 दिन का जश्न मना रही है। प्रदर्शन के दौरान उमेश यादव, राजेश कुमार सिंह, रमेश चंद्र मौर्य, संजय राय, अनिल यादव, संजय यादव, अरविंद कुमार, राम रूप यादव, बलवंत यादव, एमपी यादव, सुंदरम यादव, डॉ प्रशांत कुमार, आशीष कुमार, सत्यम राय, अन्नू राय, तनवीर रिजवी, विपिन राय, आदित्य दुबे, अभिषेक सिंह, गोविंद दुबे, कृपाशंकर पाठक, राजन सिंह, राहुल गुंजन आदि उपस्थित थे ।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं