सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh : बेलइसा मंडी में सब्जी बेचने पहुंचे किसानों और अधिकारियों में हुई बहस

मंडी गेट पर किया प्रदर्शन, अधिकारी बोले बिना रजिस्ट्रेशन नहीं बेच सकते सब्जी

आजमगढ़। बेलइसा सब्जी मंडी में सब्जी नहीं बेचने देने पर रविवार को किसानों ने हंगामा किया। इस दौरान मंडी में पहुंचे मंडी सचिव सहित अन्य अधिकारियों ने किसानों से वार्ता की, बताया कि बिना रजिस्ट्रेेशन के आप यहां सब्जी नहीं बेच सकते। इसे लेकर काफी देर तक किसानों और अधिक‌ारियों में बहस होती रही। मंडी में सब्जी बेचने से रोकने को लेकर किसानों में आक्रोश था। किसानों ने मंडी के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
 बताते चलें कि जनपद के किसानों द्वारा बेलईसा मंडी में सब्जियों की सप्लाई की जाती है। कुछ किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। वहीं कुछ किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं है। छोटे किसान भी बेलईसा सब्जी मंडी में अपना सब्जी भेजते हैं। बीते शनिवार को किसान संदीप मौर्या, बालचंद मौर्या, अखिलेश सिंह पटेल, श्रवण मौर्य, संदीप पटेल, राजाराम मौर्य आदि ने उपजिलाधिकारी सदर को शिकायती पत्र सौंप बेलईसा सब्जी मंडी में अपनी सब्जी बेचने की अनुमति प्रदान करने के ‌लिए ज्ञापन सौंपा था। इस क्रम में रविवार को ‌उक्त किसान मंडी में अपनी सब्जी बेचने पहुंचे, जिसका पहले से वहां सब्जी बेचने वाले दुकानों ने विरोध किया। मामला बढ़ता देख मंडी सचिव सहित अन्य अधिकारी वहां पहुंच गए। किसानों ने अधिकारियों को बताया कि बेलइसा सब्जी मंडी में हम किसानों को भी सब्जी बेचने की अनुमति दी जाए। काफी देर तक किसानों और अधिकारियों में बहस चलती रही। मंडी सचिव फल इंस्पेक्टर अरविंद श्रीवास्तव किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि ने कहा कि आप मंडी में सब्जी सप्लाई नहीं कर सकते क्योंकि आप का रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसे लेकर किसानों व इंस्पेक्टर के बीच काफी कहासुनी हुई। इंस्पेक्टर ने कहा कि यहां उक्त किसानों द्वारा कोई भी टैक्स नहीं जमा किया जा रहा है। जिससे राजस्व की हानि हो रही है। अब ऐसा यहां नहीं होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी किसान यहां सब्जी नहीं बेचेगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं