सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: डेढ़ लाख नकदी सहित लाखों का सामान लेकर चोर फरार

                   अतरौलिया के पटेल मोड़ स्थित मकान में चोरों ने बोला धावा

आजमगढ़। अतरौलिया कस्बा के पटेल मोड़ स्थित एक मकान में शुक्रवार की रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने डेढ़ लाख नकदी समेत लाखों का सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने बच्चों के गुल्लक तक को नहीं छोड़ा और उसमें रखे फुटकर पैसे भी गुल्लक तोड़ कर उठा ले गए। पटेल मोड़ निवासिनी कृष्णा सिंह अपने मकान के निचले हिस्से में क्लीनिक का संचालन करती है। प्रथम पल पर परिवार के लोग रहते है। शुक्रवर की रात में भोजन के बाद कृष्णा देवी क्लीनिक व अन्य सदस्य अपने-अपने कमरों में सो गए। रात में चोर किसी तरह से छत पर पहुंच गए और सीढ़ी के रास्ते उतरकर कमरे में लोहे की अलमारी तोड़कर उसमें रखी डेढ़ लाख रुपये नकदी, जेवर आदि उठा ले गए। देर रात दो बजे के लगभग परिवार के किसी सदस्य की नींद टूटी तो एक कमरे का दरवाजा खुला देखा और अंदर सामान फैला हुआ था। रात में ही डॉयल 112 को सूचना दी गई।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। घटना के बाबत गृहस्वामिनी ने पुलिस को तहरीर दे दिया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं