सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बारिश बनी जानलेवा: लालगंज में दीवार ढहने से एक की मौत

अहरौला में बारजा गिरा चार घायल, पवई में कच्चे मकान की दीवार गिरी आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को अहरौला, लालगंज और पवई में बारिश के कारण तीन अलग-अलग हादसे हुए। इनमें लालगंज में कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अहरौला में मकान का बारजा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पवई में कच्चे मकान की दीवार ढहने से बड़ा हादसा टल गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया बाजार में इकबाल पुत्र माजिज के दो मंजिला मकान का बारजा अचानक गिर पड़ा। नीचे संचालित जनरल स्टोर पर उस समय ग्राहक मौजूद थे। हादसे में एक ग्राहक और उसकी माता को हल्की चोटें आईं, जबकि इकबाल के साडू अकबर की पुत्रियां रेशमा समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बारजा गिरने से जनरल स्टोर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई...

Azamgarh: महाप्रबंधक ने रेलवे स्टेशन पर परखी यात्री सुविधाएं

आजमगढ़। महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे अशोक कुमार मिश्र ने शुक्रवार को वाराणसी-शाहगंज-आजमगढ़ रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। निरीक्षण यान से विंडो निरीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक की डीप स्क्रीनिंग एवं ओवर हेड ट्रैक्शन की मानिटरिंग की। इस खंड के स्थाई एवं अस्थायी सतर्कता आदेशों का भी संज्ञान लिया। रेल खंड के सभी स्टेशनों पर दोहरीकरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए स्टेशनों पर समुचित संसाधनों, पैदल उपरिगामी पुल, 24 कोचों के अनुरूप हाई लेवल प्लेटफार्म, स्टेशन पर विद्युत प्रकाश, हाईमास्ट लाइट के प्रविधान, पीने के पानी वाटर बूथ, शौचालय, दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप बनाने, मानक के अनुसार स्टेशनों पर यात्री सुविधा के विकास कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद महाप्रबंधक मऊ-औड़िहार-गाजीपुर सिटी-करीमुद्दीनपुर रेल खंड के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए। उन्होंने रेलवे की एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत स्टेशन पर लगाए गए आजमगढ़ की ब्लैक पाटरी एवं खिलौनों के स्टाल पर उत्पादों को भी देखा। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं