सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: कलेक्ट्रेट में समीक्षा कर सकते हैं सीएम, प्रशासन एलर्ट


आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन या चार अगस्त को संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी तेज हो गई है। संभावना है कि मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। रविवार की शाम डीएम विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट भवन में भूतल से लेकर सभी तलों का निरीक्षण किया। नाजिर कलेक्ट्रेट हरिप्रकाश श्रीवास्तव को आवश्यक व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भूतल पर अनाधिकृत वाहन किसी भी दशा में खड़े नहीं होने चाहिए। उन्होेंने दीवारों की साफ-सफाई और बेहतर प्रकाश व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। कहाकि कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड व पुलिस हर व्यक्तियों पर बारीकी से नजर रखे। सीडीओ अानंद कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी थे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं